क्रसुला प्लांट क्या है - krasula paudha in hindi
क्रॉस्सुल प्लांट (crassula plant) को हिंदी में पुलाव का पौधा कहते हैं। भारत देश में क्रासुला का पौधा बेहद प्रचलित है और इसका बहुत उपयोग किया जाता है। क्रसुला पौधा (krasula paudha) स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद है, इसके साथ वास्तु के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।
क्रसुला पौधे की सही तरीके से देखभाल करने और पूजा करने पर भगवान भी प्रसन्न होते है और जीवन की सभी बुरी शक्तियां और परेशानियां दूर हो जाती है। क्रसुला का पौधा शनि देव को बहुत अधिक पपसंद है और इसकी पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते है।
क्रसुला प्लांट के फायदे - Krasula plant benefits in Hindi
यह पौधा शनि देव की दृष्टि और शनि के सारे दोष से भी बचाता है। यह उतना ही फायदेमंद और शुभ है जितना तुलसी, पीपल और आंवला हैं। इन्ही पौधों की तरह क्रसुला के पौधों की उपासना करना भी शास्त्रों में शुभ और लाभदायक बताया गया है।
इस पौधे की पूजा करने से और इसे घर में उत्तर दिशा की तरफ रखने से कई तरह के अद्भुत लाभ मिलते हैं। क्रॉस्सुल पौधा का महत्व फेंगसुई के साथ साथ वास्तु में भी है। इसके कई फायदे और नुकसान हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्रासुला के पौधे किस तरह से फायदेमंद हैं और वास्तु को लेकर इनके किस तरह के रहस्य हैं।
जीवन में रोटी, कपड़ा और मकान तो जरूरी हैं ही लेकिन विप्पति पड़ने पर धन धन सबसे अधिक जरुरी है। यदि आपके पास बहुत सारा धन है तो आप सभी उचित चीजों को खरीद सकते है और अपनी सामान्य जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते है।
भारतीय वास्तु और चीन के शास्त्र फेंगसुई में ऐसे कई तरीकों को बताया गया है जिन्हें अपनाकर धन संपदा को बढ़ाया जा सकता है। धन पाने के लिए लोग अपने घरों में मनी प्लांट (money plant) लगाते हैं। लेकिन हैम आपको बताना चाहेंगे कि मनी प्लांट तभी अपनी कृपा करेगा जब आप इसे सही दिशा में लगाएं। गलत दिशा में मनी प्लांट लगाने से नुकसान भी पहुँच सकता है।
क्रासुला का पौधा कैसा दिखता है - krasula ka paudha
क्रासुला एक बेहद नरम और मुलायम पौधा है जिसकी आवृत्ति फैलावदार होती है और पत्तियां आकार में चौड़ी होती हैं। इनकी पत्तियों का रंग का मिश्रण बहुत सुंदर लगता है जो हल्का हरा और हल्का पीला होता है।
क्रासुला का पौधा देखने मे आपको बहुत सुंदर दिखेगा और इसे छूने का अहसास मुलायम होता है। लेकिन इस मुलायम पौधे की एक ख़ास बात भी है की इसकी पत्तियां बहुत मजबूत होती हैं। इसकी पत्तियां रबड़ जैसी होती है और इन्हें छूने पर यह टूटती नहीं हैं।
क्रसुला प्लांट की देखभाल - Kasula Plant Care
क्रासुला के पौधे की दिनभर देखभाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह केवल हफ्ते में 3-4 बार पानी पाकर खिला और फूला रहता है। इसे आप अपने घर कर आंगन में भी लगा सकते हैं क्योंकि यह लम्बी-चौड़ी जगह नहीं घेरता है। यही कारण है कि इसे आसानी से गमले में भी लगाया जा सकता है। चीनी शास्त्र फेंगसुई कहता है कि क्रासुला के पौधे कल प्रवेश द्वार में दरवाजे की दाहिनी ओर रखना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें की सूर्य की रौशनी इस पर लगातार पड़ती रहे। फेंगसुई कहता है कि क्रासुला का पौधा हमें सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति देता है और घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश निषेध कर देता है।
क्रासुला का पौधा घर में कहां रखें
इस पौधे को घर में उत्तरी दिशा में रखने से धन की प्राप्ति होती है। धन-वैभव, पैसा आदि पाने के लिए क्रसुला का पौधा बहुत शुभ माना गया है। इस पैधे को घर के बाहर लगा देंगे तो यह धन को आपके घर के पास खींचकर ला देता है। अगर आप गरीब हैं या आपके घर में धन नहीं टिकता या आते ही तुरंत चला जाता हैतो आप इस पौधे को घर में रखें। ऐसा करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।
क्रासुल का पौधा लगाने से घर में पॉजिटिव ऊर्जा (positive energy) आएगी और आपकी शान-ओ-शौकत बढ़ेगी। चीनी शास्त्र के अनुसार यदि इस पौधे को लगाने के बाद लोगों को धन-प्राप्ति के नए-नए अवसर मिलने लगते हैं। साथ ही लोगों का मन भी खुश रहने लगता है।
यह पौधा एक चुम्बक की तरह काम करता है जो पैसे को आपके घर की और खींचता है। कई लोगो ने इस पौधे को अपने घर में लगाया है और इसके गजब के फायदे देखे हैं। अगर आप भी पैसों की कमी से परेशान हैं और चाहते हैं कि अमीर बन जाएं तो कृपया एक बार इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार में लगाएं। ऐसा करने से आपकी सारी समस्या दूर हो जाएगी।
